Janjgir News : लाइवलीहुड कॉलेज और जिला अस्पताल में अस्थायी रूप से शुरू होगा मेडिकल कॉलेज, कलेक्टर ने निरीक्षण कर तैयारियों को दिया तेज़ी से पूरा करने के निर्देश

जांजगीर-चांपा. जिले में प्रस्तावित नवीन चिकित्सा महाविद्यालय के अस्थायी संचालन की तैयारियाँ तेज हो गई हैं। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने लाइवलीहुड कॉलेज तथा जिला अस्पताल परिसर स्थित जीएनएम संस्था भवन का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों व मेडिकल टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम जांजगीर सुब्रत प्रधान, डॉ. राकेश नहरेल, प्राध्यापक, शिशु रोग, छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर एवं नोडल अधिकारी, नवीन चिकित्सा महाविद्यालय जांजगीर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू.के.मरकाम, डीपीएम उत्कर्ष तिवारी, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. एस.कुजूर सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

कलेक्टर ने कहा कि स्थायी भवन निर्माण पूर्ण होने तक मेडिकल कॉलेज का संचालन अस्थायी रूप से लाइवलीहुड कॉलेज एवं जिला अस्पताल परिसर में किया जाएगा। लाइवलीहुड कॉलेज में मेडिकल विद्यार्थियों की कक्षाएँ संचालित होंगी। विद्यार्थियों के आवास की व्यवस्था जिला अस्पताल के जीएनएम भवन में होगी। उन्होंने कॉलेज परिसर में अत्याधुनिक प्रयोगशालाएँ, पुस्तकालय, स्मार्ट क्लासरूम, कौशल विकास लैब तथा व्यावहारिक प्रशिक्षण की समुचित तैयार करने के संबंध में निर्देश दिए।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!