JanjgirChampa FollowUp News : 4 माह की बच्ची की हत्या के मामले में अब तक नहीं मिला कोई सुराग, साढ़े 4 माह से पुलिस की जांच जारी, आरोपी की पहचान करने पुलिस अब करेगी यह बड़ा प्रयास… डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में 4 माह की बच्ची मानवी गोस्वामी की हत्या के मामले में पुख्ता सुराग पुलिस को नहीं मिला है और पुलिस की जांच साढ़े 4 माह से जारी है. पुलिस ने संदेहियों का पॉली टेस्ट और ब्रेन मैपिंग की जांच रायपुर में करा लिया है और अब नार्को टेस्ट कराने की तैयारी है. SP विजय पांडेय का कहना है, इस टेस्ट के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि बच्ची की हत्या किसने की थी.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Mulmula News : बाइक लूटने वाले बदमाश फरार, 15 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, मुलमुला क्षेत्र में बेखौफ हुए बदमाश, घटनाओं को रोज दे रहे अंजाम, गश्त का दावा साबित हो रहे हवा-हवाई...

दरअसल, 13 जुलाई को धाराशिव गांव में मां की गोद में सोई 4 माह की मानवी, अचानक गायब हो गई. फिर कुछ घण्टे बाद बच्ची की लाश घर के पीछे गड्ढे में मिली थी. उस वक्त वारदात के बाद मौके पर पुलिस की टीम और डॉग स्क्वायड, FSL, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम पहुंची थी.

SP विजय पांडेय ने मासूम बच्ची की हत्या के खुलासे के लिए स्पेशल टीम गठित किया था, लेकिन बच्ची की हत्या का खुलासा नहीं हुआ. तब जाकर संदेहियों की तकनीकी जांच शुरू हुई. इसके बाद, पॉली टेस्ट और ब्रेन मैपिंग की जांच कराई गई है. अब नार्को टेस्ट कराया जाएगा. इस जांच के बाद मासूम की हत्या का खुलासा हो जाएगा कि आखिर, किसने और क्यों हत्या की थी ?

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Accident Death : सेवा सहकारी समिति के विक्रेता की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, अनियंत्रित होकर ईंट से टकराई, विक्रेता की हुई मौत, रेफर के दौरान जिला अस्पताल लाते वक्त तोड़ा दम

error: Content is protected !!