Sakti News : चरौदा और सकर्रा सेवा सहकारी समिति में धान खरीदी का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संयोगिता सिंह जूदेव, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ शुभारंभ, अन्य जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद

सक्ती. मालखरौदा क्षेत्र के चरौदा और सकर्रा सेवा सहकारी समिति में धान खरीदी का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संयोगिता सिंह जूदेव, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि के मुख्य आतिथ्य में शुभारंभ हुआ है. अतिथियों ने परंपरा के अनुसार तौल मशीन और बांट की पूजा-अर्चना कर खरीदी की शुरुआत की गई.

 



इस मौके पर मुख्य अतिथियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल की दर से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य में धान की खरीदी की जा रही है. डबल इंजन की भाजपा सरकार किसानों, मजदूरों तथा कमजोर वर्गों के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

इस अवसर पर अड़भार मण्डल अध्यक्ष जिवेंद्र गबेल, सक्ती भाजपा कोषाध्यक्ष प्रमोद गबेल, भूपेंद्र चंद्रा, प्रेम चंद्रा, मनहरण कमलेश, शिव सिदार, खिकबाई कमलेश, पूर्व मण्डल अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, अड़भार महामंत्री नितिन शुक्ला, चरौदा सरपंच शंकर लाल, अड़भार समिति अध्यक्ष जुड़ावन गबेल, फगुरम समिति अध्यक्ष योगेश राठौर, सकर्रा सरपंच भारत सूर्यवंशी, उपसरपंच शंकर साहू, नेमसिंह चंद्रा सहित अन्य किसान उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!