Sakti News : सक्ती में यात्रियों की सुविधा के लिए कांटेदार पेड़ों की गई कटाई, शहर की व्यवस्था को बेहतर बनाने एवं आम लोगों को राहत दिलाने नगरपालिका द्वारा उठाया गया कदम

सक्ती. सक्ती शहर के बस स्टैंड की ओर जाने वाले दोनों मुख्य रास्तों के किनारे काफी समय से बड़े-बड़े कांटेदार बबूल के पेड़ लगे हुए थे. इन पेड़ों के कारण बस में आने-जाने वाले यात्रियों, पैदल चलने वालों और आसपास के लोगों को रोज परेशानी होती थी. कई बार चलते समय कपड़े उलझ जाते थे और हाथ-पैर में चुभन भी लगती थी.

 



इस समस्या को देखते हुए नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के निर्देश पर इन पेड़ों की कटाई और छंटाई करवाई गई. पेड़ों की वजह से रास्ते संकरे हो गए थे, जिससे बस स्टैंड तक पहुंचने में दिक्कत आती थी. अब कटिंग होने के बाद रास्ते साफ हो गए हैं और लोगों को चलने में आसानी हो रही है. नगरपालिका का कहना है कि यह काम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर किया गया है. बस स्टैंड जैसे व्यस्त इलाके में रोजाना बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं, इसलिए रास्तों का साफ और सुरक्षित होना जरूरी है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

स्थानीय लोगों और यात्रियों ने इस काम को अच्छा बताया है, उनका कहना है कि अब आने-जाने में पहले जैसी परेशानी नहीं हो रही है. नगर प्रशासन ने आगे भी शहर के अन्य इलाकों में जहां इस तरह की दिक्कतें होंगी, वहां सुधार करने की बात कही है. कुल मिलाकर, यह कदम शहर की व्यवस्था को बेहतर बनाने और आम लोगों को राहत देने के लिए उठाया गया है .

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ आईटीआई बनाहिल में विश्वकर्मा पूजन एवं दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

Related posts:

error: Content is protected !!