Sakti Arrest : मालखरौदा पुलिस ने स्कूल जा रही छात्रा का रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, बाइक जब्त

सक्ती. मालखरौदा पुलिस ने स्कूल जा रही छात्रा का रास्ता रोककर छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी साहिल कुर्रे को गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 126(2), 74, 78(2) एवं पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है. गिरफ्तार आरोपी साहिल कुर्रे, छोटे सीपत गांव का रहने वाला है.



पुलिस के मुताबिक, मालखरौदा थाना क्षेत्र की छात्रा, अपनी सहेली के साथ स्कूल जा रही थी. इस दौरान छोटे सीपत गांव का साहिल कुर्रे, बाइक में आया और रास्ता रोककर छेड़छाड़ किया. मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Rape Arrest : नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर मारपीट करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी युवक साहिल कुर्रे को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!