Sakti News : बड़े सीपत गांव में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर 2 दिवसीय दिव्यांग सम्मेलन आयोजित, कार्यक्रम में मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा और उपाध्यक्ष रितेश साहू हुए शामिल, दिव्यांग बच्चों ने संगीत की दी सुंदर प्रस्तुति

सक्ती. मालखरौदा क्षेत्र के बड़ेसीपत गांव में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दो दिवसीय दिव्यांग सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मालखरौदा अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू मौजूद थे. इस दौरान कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों के द्वारा संगीत की सुंदर प्रस्तुति दी गई.

 



इस मौके पर मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा और उपाध्यक्ष रितेश साहू ने कहा कि दिव्यांगता अभिशाप नहीं है. जब ईश्वर किसी का एक अंग नहीं देता है, तो उसको और अधिक शक्ति एवं प्रतिभा प्रदान कर अधिक शक्तिशाली बनाता है. दिव्यांगों के लिए सरकार की ओर से कई तरह की योजनाएं भी चलायी जा रही है. सरकार तथा प्रशासन का मुख्य उद्देश्य विभिन्न योजनाओं व सुविधाओं के माध्यम से दिव्यांग बच्चों के जीवन को सहज व सामान्य बनाना है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

इस अवसर पर सरपंच रामिन तोरेन्द्र सोनवानी, आमनदुला के सरपंच सूरज काठे, बेलादुला के सरपंच नीरा सिदार सहित अन्य लोग और दिव्यांग बच्चे उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!