JanjgirChampa Action : अवैध धान भंडारण एवं परिवहन पर कार्रवाई, 2 जगहों में 96 क्विंटल धान जब्त

जांजगीर-चांपा. कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में अवैध धान भंडारण एवं परिवहन पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में राजस्व, खाद्य, कृषि, सहकारिता एवं मंडी विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध धान जब्त किया गया है।
संयुक्त दल द्वारा धान उपार्जन केंद्र अकलतरा में जांच के दौरान किसान के टोकन पर अन्य व्यक्तियों द्वारा खपाए जा रहे 21 कट्टी (8.40 क्विंटल) धान को पकड़कर जब्ती की कार्रवाई की गई। वहीं ग्राम हरदी में एक दुकान से 40 कट्टी (16.00 क्विंटल) अवैध धान को मंडी अधिनियम के तहत जब्त किया गया।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत ग्राम रोहदा में राजस्व एवं मंडी विभाग द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शिव कुमार बरेठ के पास 180 बोरी धान (72.00 क्विंटल) अवैध रूप से भंडारित पाया गया। संबंधित व्यक्ति द्वारा वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई की गई। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि अवैध धान भंडारण, परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Breaking News : देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हुआ हादसा, हसदेव नदी में डूबे 3 युवक, बिलासपुर से पहुंचे थे 4 युवक और 4 युवती, मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस, रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, अब तक पिकनिक स्पॉट में 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी...

Related posts:

error: Content is protected !!