JanjgirChampa News : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आकाश सिंह का प्रथम जिला केंद्र आगमन पर होगा भव्य स्वागत, युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में उत्साह

जांजगीर-चाम्पा. भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया ने अपने नवीन प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा जांजगीर चांपा के जिलाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आकाश सिंह को दी गई है.

 



आकाश सिंह पूर्व में पिछले 5 साल भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री रह चुके हैं, संगठन की पैनी नजर के कारण यह संभव हो पाया की 5 साल जो युवा मोर्चा के महामंत्री रहकर आकाश सिंह ने जो काम किया उसका उनको प्रतिफल मिला और आज उनको भाजपा संगठन ने जिला अध्यक्ष का महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School Pratibha Samman : किसान स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह' 15 अगस्त को, एडिशनल एसपी और एसडीएम समेत अन्य अफसर होंगे अतिथि...

जिला युवा मोर्चा के समस्त कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है, क्योंकि आकाश सिंह लगातार उनके बीच में काम कर रहे थे. इसलिए युवा मोर्चा के समस्त कार्यकर्ताओं ने यह तय किया है कि जांजगीर जिला केंद्र में आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा.

जिसमें जांजगीर नगर के सारे चौक चौराहों की साज–सज्जा करके ढोल नगाड़ों के माध्यम से आतिशबाजी के माध्यम से हजारों कार्यकर्ता भव्य स्वागत की तैयारी में जुटे हुए हैं.

जिला महामंत्री चिराग केशरवानी एवं उपाध्यक्ष योगेश राणा ने बताया कि जिलाध्यक्ष आकाश सिंह 4 जनवरी की सुबह 10 बजे नरियरा राधावल्लभ मंदिर में मत्था टेककर पूजा अर्चना पश्चात जांजगीर के लिए निकलेंगे जिसमें सर्वप्रथम नरियरा, बनाहिल चौक, प्लांट गेट, फोरलेन चौक तरौद, तिलई चौक, बनारी चौक, शारदा चौक, नेताजी चौक, कचहरी चौक, अटल चौक, एस डी पैलेस चौक, कलेक्ट्रेट चौक, ओवरब्रिज चौक, भाजपा कार्यालय में स्वागत कार्यक्रम रखा गया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School Independence Day : देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में ध्वजारोहण करेंगे BSF जवान रंजीत भारद्वाज
error: Content is protected !!