JanjgirChampa Arrest : शिवरीनारायण पुलिस ने अवैध गांजा की बिक्री के मामले में एक और आरोपी को महासमुंद से किया गिरफ्तार, पूर्व में 2 आरोपी और 1 नाबालिग लड़के की हो चुकी है गिरफ्तारी, गिरफ्तार आरोपियों में एक आरोपी है आरक्षक

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने गांजा की अवैध बिक्री के मामले में एक फरार आरोपी विमल कुमार को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट 20 (B), 29 के तहत कार्रवाई की है. पूर्व में 2 आरोपी चंद्रशेखर साहू, अखिल जायसवाल और एक नाबालिग लड़के की गिरफ्तारी चुकी है. गिरफ्तार आरोपी चंद्रशेखर साहू, महासमुंद में आरक्षक के पद पर पदस्थ है.



दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांजा की अवैध बिक्री रूप से बिक्री की जा रही थी. इसके बाद पुलिस ने गांजा की बिक्री के मामले में आरक्षक चंद्रशेखर साहू सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था.

इसे भी पढ़े -  Sakti Police Transfer News : 1 टीआई, 4 SI, 10 ASI सहित 143 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश... देखिए पूरी सूची

फिर मामले में पुलिस द्वारा आगे की भी जांच की जा रही थी. पुलिस ने आरोपी विमल कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि आरक्षक चंद्रशेखर साहू को गांजा लेने के लिए उड़ीसा बुलवाया था, जहां उड़ीसा में आयुष से 15 किलो गांजा को लेकर आरक्षक चंद्रशेखर साहू को दिया था और फोन पे के माध्यम से रुपये को दिया था. पुलिस ने आरोपी विमल कुमार को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है और आरोपी के कब्जे से 1 मोबाइल को भी जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Update News : खबर प्रसारित होने के बाद हरकत में आया प्रशासन, बीच सड़क पर जलकर खाक हुए 2 ट्रेलर के पास दोनों ओर लगाया गया स्टॉपर, लेकिन अब भी रात के वक्त हादसे होने का खतरा बरकरार, सड़क पर जले ट्रेलरों को हटाने के बजाय स्टॉपर लगाकर प्रशासन ने निभाई औपचारिकता

error: Content is protected !!