जांजगीर की योगिता साहू ने परिवार का मान बढ़ाया, रायपुर में आयोजित 12वां राज्य स्तरीय यूसीमास कॉम्पिटिशन के जेड-3 कैटेगरी में मिली ‘चैंपियन ट्रॉफी’

जांजगीर-चाम्पा. रायपुर में आयोजित 12वां राज्य स्तरीय यूसीमास कॉम्पिटिशन के जेड-3 कैटेगरी में जांजगीर की योगिता साहू को ‘चैंपियन ट्रॉफी’ मिली है. इस उपलब्धि के साथ योगिता ने परिवार का मान बढ़ाया है. योगिता, जांजगीर के यूसीमास सेंटर की ओर से प्रतियोगिता में शामिल हुई और जांजगीर-चाम्पा जिले का मान बढ़ाया है. छात्रा योगिता, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में 8वीं की छात्रा है और पत्रकार राजकुमार साहू, गृहिणी सावित्री साहू की सुपुत्री है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : सुअर मारने के लिए लगाए गए बिजली करंट की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, पुलिस ने जुर्म दर्ज किया, SP ने विशेष टीम का गठन किया

आपको बता दें, रायपुर में आयोजित 12वां राज्य स्तरीय यूसीमास कॉम्पिटिशन में प्रदेश भर से 1 हजार और जांजगीर-चाम्पा जिले से 115 छात्र-छात्रा शामिल हुए. इन छात्र-छात्राओं को केवल 8 मिनट में गणित के 200 सवाल हल करने थे. इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में यूसीमास जांजगीर सेंटर की छात्रा योगिता साहू को जेड-3 कैटेगरी में ‘चैंपियन ट्रॉफी’ मिली है. इस उपलब्धि पर परिजन और यूसीमास सेंटर के संचालक सन्तोष धामेचा ने प्रसन्नता जाहिर की है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : छात्रों से बाल्टी में पानी भरवाने का मामला, DEO ने प्रधानपाठक और शैक्षिक समन्वयक को नोटिस जारी किया, डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!