Akaltara FIR : कोटमीसोनार गांव में घर घुसकर मां-बेटे के साथ की गई मारपीट, 4 नामजद सहित अन्य के जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के कोटमीसोनार गांव में 4 नामजद सहित अन्य लोगों ने घर घुसकर शुभम यादव और उसकी मां के साथ मारपीट की है. मारपीट की वजह से मां-बेटे को चोट आई है. मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले चिटरा केंवट, रामेश्वर केंवट, विजय केंवट, कन्या कुमारी केंवट सहित अन्य लोगों के खिलाफ BNS की धारा 115 (2), 296, 331 (6), 351 (3), 3(5) के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.



इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : कलमी गांव में "गांव चलो-घर चलो" अभियान का जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने किया शुभारंभ, कहा, 'शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यह भाजपा सरकार की मंशा'

पुलिस के मुताबिक, कोटमीसोनार गांव के शुभम यादव ने बताया कि चिटरा केंवट, रामेश्वर केंवट, विजय केंवट, कन्या कुमारी केंवट और अन्य लोगों ने उसके घर के अंदर में घुसकर गाली-गलौज की, फिर उसकी मां के साथ मारपीट की. फिर उसके रूम में घुसकर उसके साथ भी मारपीट की, जिसकी वजह दोनों को चोट आई है. फिलहाल, मामले में पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : कलेक्टर के निर्देश पर अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई, 200 ट्रैक्टर अवैध रेत नदी में वापस डलवाई गई, 2 हाईवा वाहन जब्त...

error: Content is protected !!