CG Crime News: देर रात पति ने की ऐसी डिमांड, नहीं मानी पत्नी तो उतार दिया मौत के घाट, वारदात की वजह जानकर हैरान हो जाएंगे आप

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर में एक बार फिर रिश्तों के बीच कत्ल की खूनी वारदात होने से क्षेत्र में सनसनी फैली है। आपको बता दे कि सीतापुर थानाक्षेत्र के ग्राम सोनतराई में झारखंड लातेहार निवासी एक दंपत्ति शशि कुमार गुप्ता और उसकी पत्नी मंजू गुप्ता एक किराए के मकान में रहकर अपना जीवन यापन कर रहें थे। वहीं दोनों के बीच छोटी-छोटी घरेलू बातों को लेकर आए दिन झगड़ा होते रहता था। बीती रात को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ।



पति ने क्यों की पत्नी की हत्या
इसी बीच सोमवार देर रात आरोपी पति शशि कुमार गुप्ता ने अपनी पत्नी मंजू गुप्ता से विवाद किया और बाद में क्षणिक आवेश में आकर उसके दुपट्टे से उसका गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी। जब मकान मालिक को इसकी जानकारी लगी तब उसने मृतका के परिजनों सहित सीतापुर पुलिस को आज तड़के सुबह इसकी (Ambikapur Crime News) जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे मृतका के परिजनों की उपस्थिति में सीतापुर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर आरोपी हत्यारें पति शशि कुमार गुप्ता को हिरासत में लेकर उसकी गिरफ्तारी कर उससे पूछताछ शुरू की।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Accident : घर को तोड़ते खेत में घुसा ट्रेलर, घर के बरामदे में खेल रही 10 साल की बच्ची घायल, बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया, घर के अन्य 4 सदस्य बाल-बाल बचे...

आरोपी को भेजा गया जेल
पूछताछ में आरोपी पति शशि कुमार गुप्ता ने कत्ल की वारदात की पूरी दास्तां बयां करते हुए अपना जुर्म पुलिस के सामने कबूल किया है। इधर मृतका के परिजनों ने आरोपी पति के खिलाफ कड़ा से कड़ा एक्शन लेने और उसे सजा दिलाने की मांग की है। मामलें में सीतापुर पुलिस ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करते हुए मृतका के शव को पीएम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले में आरोपी पति शशि कुमार गुप्ता को पुलिस ने जेल दाखिल कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े -  Korba Big News : पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी, पाली कॉलेज के निर्माणाधीन कांफ्रेस हॉल की धीमी प्रगति पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश, टीएस के अनुरूप नहीं मिले दरवाजे और सेनेटरी फिटिंग, नाराज कलेक्टर ने तोड़कर बदलने के दिए निर्देश, नए भवन में सीपेज सहित कई खामियां मिलने पर जताई नाराज़गी, कलेक्टर की सख्ती से हड़कम्प...

error: Content is protected !!