CG News : पत्नी के रील बनाने से परेशान था पति, तंग आकर कर बैठा ये कांड, सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग

बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के गिधपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जुनवानी पुराना पत्थर खदान के पास एक पति अपनी पत्नी की इस कारण हत्या कर दी, क्योंकि वह रील वीडियो बनाती थी। वीडियो बनाने के कारण पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था। इसी इस बात को लेकर पति और पत्नी के बीच हमेशा झगड़ा होता था और यह झगड़ा इतना बढ़ा कि पति ने हथौड़ी, कैंची और पत्थर से मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दिया।बता दें कि थाना गिधपुरी पुलिस ने अपनी पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी और मृतका के तीन बच्चे हैं।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

पूछताछ में पत्नी के चरित्र पर शंका करने की बात निकलकर सामने आई है। बता दें कि ग्राम जुनवानी पुराना पत्थर खदान के पास मृतिका ज्योति रात्रे की हत्या कर दिए जाने की जानकारी पुलिस को मिली थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि महिला की हत्या उसके पति धीरज रात्रे ने प्राणघातक हमला कर की है। इस पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

जांच पड़ताल के दौरान पुलिस साक्ष्य जुटाने में फोरेंसिक एक्सपर्ट की भी मदद ली। जहां घटनास्थल से पुलिस को एक कैंची, टूटा हुआ हथौड़ी, खून से सना पत्थर, मृतिका का सामान और एक बाइक मिली, जिसे विधिवत जब्त किया गया।प्रकरण में गवाहों से पूछताछ और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पति धीरज रात्रे को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर पता चला की आरोपी पत्नी को मायके छोड़ने के लिए बाइक से निकला था। वहीं, चरित्र शंका के चलते उसने कैंची, हथौड़ी और पत्थर आदि से अपनी पत्नी पर गंभीर वारकर उसकी हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी धीरज रात्रे ग्राम तेलासी का रहने वाला है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि, मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!