Janjgir Murder : धारदार हथियार से युवक की हत्या, संदेहियों से पूछताछ कर रही पुलिस, डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. नैला उपथाना क्षेत्र के सिवनी गांव में धारदार हथियार से युवक की हत्या का मामला सामने आया है. मृतक युवक का नाम रोशन सूर्यवंशी है. पुरानी रंजिश पर हत्या करने की बात सामने आई है. वारदात के बाद पुलिस ने 3-4 संदेही युवकों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि युवक ने मौत से पहले घटना को अंजाम देने वाले युवकों का बताया था.



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में आईडीबीआई बैंक के सहयोग से निःशुल्क जनधन खाता खोलने विशेष शिविर आयोजित, ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों और नागरिकों को वित्तीय समावेशन से जोड़ना शिविर का मुख्य उद्देश्य

दरअसल, बीती रात में कन्हईबंद गांव के कुछ युवक, सिवनी गांव पहुंचे थे. यहां युवकों ने सिवनी गांव के युवक रोशन सूर्यवंशी पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे युवक रोशन गम्भीर रूप से घायल हुआ था, जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. वारदात की सूचना के बाद पुलिस पहुंची और हत्या का जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की है. नैला उपथाना की पुलिस ने 3-4 संदेही युवकों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है. शाम तक आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : नहर में मिला नवजात, शव का कराया गया पोस्टमार्टम, प्रसव के बाद नवजात को फेंका गया, पामगढ़ पुलिस कर रही जांच...

error: Content is protected !!