JanjgirChampa Fraud Arrest : खेत को गिरवी रखने के नाम पर 3 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, ऐसे किया बड़ा फ्रॉड…

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला पुलिस ने खेत को गिरवी रखने के नाम पर 3 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी राजालाल बर्मन को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी ने गिरवी जमीन को रजिस्ट्री कराकर बेच दिया था.



दरअसल, बिलासपुर जिले के मस्तूरी की महिला सुकवारा कुर्रे ने अपनी जमीन को कोसा गांव के राजाराम बर्मन के पास गिरवी रखी थी. इसके लिए पामगढ़ में 100 रूपये के स्टाम्प में नोटरी कराया गया था. फिर राजाराम बर्मन ने गिरवी जमीन को बेच दिया और रजिस्ट्री करा लिया. रिपोर्ट पर मुलमुला पुलिस ने जुर्म दर्ज किया था. फिर आरोपी राजालाल बर्मन को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : अकलतरा के डीएल मल्टीप्लेक्स में लगी 'शतक' मूवी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवक और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने देखी मूवी, RSS के 100 वर्षों की यात्रा पर आधारित है मूवी, जिला पंचायत की अध्यक्ष सत्यलता मिरी के नेतृत्व में देखी गई मूवी

error: Content is protected !!