Maruti Victoris को खरीदने की कर रहे हैं तैयारी, इस महीने मिल रहा हजारों रुपये बचाने का मौका

नई दिल्‍ली. भारत की प्रमुख वाहन निर्माता मारुति की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से 2025 में मिड साइज एसयूवी के तौर पर Maruti Victoris को ऑफर किया गया है। अगर इस महीने इस एसयूवी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो किस तरह के ऑफर इस पर दिए जा रहे हैं। इसे खरीदने पर कितनी बचत की जा सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।



Maruti Victoris पर मिल रहा ऑफर
रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति की ओर से ऑफर की जाने वाली विक्‍टोरिस पर इस महीने हजारों रुपये की बचत का मौका दिया जा रहा है। निर्माता की ओर से इस गाड़ी के कई वेरिएंट्स पर ऑफर दिए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जिला पंचायत सभापति प्रियंका आलोक पटेल के प्रयासों से चंदली में विद्युत सब स्टेशन खोलने की मिली स्वीकृति, क्षेत्रवासियों को ओवरलोडिंग की समस्या से मिलेगी बड़ी राहत, जिपं सभापति ने सीएम और वित्त मंत्री का जताया आभार

किस वेरिएंट पर सबसे ज्‍यादा ऑफर
जानकारी के मुताबिक निर्माता की ओर से इस एसयूवी पर अधिकतम 78 हजार रुपये के ऑफर दिए जा रहे हैं। यह ऑफर इस एसयूवी के E-CVT स्‍ट्रॉन्‍ग हाइब्रिड वेरिएंट पर दिया जा रहा है। जिसमें कैश ऑफर और लायल्‍टी बोनस शामिल हैं।

ZXI वेरिएंट्स पर क्‍या है ऑफर
निर्माता की ओर से इसे ZXI और ZXI+ के साथ पेट्रोल और सीएनजी विकल्‍प में ऑफर किया जाता है। इस महीने इन वेरिएंट्स पर कुल 61 हजार रुपये की बचत का मौका मिल रहा है। जिसमें कन्‍ज्‍यूमर ऑफर के 41 हजार और लायल्‍टी बोनस के तौर पर 20 हजार रुपये के ऑफर मिल रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की दूरदर्शिता, बरसात से पहले 18 वार्डों में नालियों की सफाई अभियान शुरू, नगरवासियों ने इस पहल की सराहना

बाकी वेरिएंट्स पर क्‍या है ऑफर
एसयूवी के बेस वेरिएंट LXI और मिड वेरिएंट VXI पर भी इस महीने 50 हजार रुपये की बचत का मौका मिल रहा है। इन वेरिएंट्स पर कन्‍ज्‍यूमर ऑफर के 30 हजार रुपये और लायल्‍टी बोनस के 20 हजार रुपये के ऑफर मिल रहे हैं। यह ऑफर इसके पेट्रोल, सीएनजी वेरिएंट्स पर दिए जा रहे हैं।

कितनी है कीमत
मारुति की ओर से विक्‍टोरिस एसयूवी को 10.50 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 19.99 लाख रुपये है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : व्हीएलसीटीपीपी महिला मंडल प्रस्तुत रामलीला की दर्शकों ने की सराहना

error: Content is protected !!