




आईपीएल 2026 की शुरुआत में अब 3 दिन का समय बाकी रहता है, लेकिन टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस के खेमे से एक ऐसी खबर सामने जिसने फैंस की धड़कनें तेज कर दी हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, टीम के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अभी तक मुंबई इंडियंस के प्री-सीजन कैंप से नहीं जुड़े हैं। इसके बजाय, उन्हें बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में देखा गया है। बता दें कि आईपीएल के 19वें सीजन का पहला मैच 28 मार्च को खेला जाना है, जबकि मुंबई इंडियंस अपने अभियान की शुरआत 29 मार्च को केकेआर के साथ मैच खेलकर करेगी।
क्या IPL 2026 से पहले Jasprit Bumrah हैं इंजर्ड?
कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बुमराह आईपीएल शुरू होने से पहले इन दिनों सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं। वो वहां रूटीन चेक अप के लिए गए हैं या चोट से जुड़ी परेशानी के लिए, इसको लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई हैं। हालांकि, बुमराह का एमआई कैंप के साथ नहीं जुड़ना फैंस की चिंता बञॉा रहा है।
इससे पहले मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने ये खुलासा किया था कि टी20 विश्व कप विजेता भारतीय टीमके खिलाड़ियों को टूर्नामेंट से पहले टीम में शामिल होने से पहले एक विस्तारित ब्रेक लेने की अनुमति दी गई थी।
इससे पहले, भारत के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने कहा था कि बुमराह को आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) के लिए हर मैच में अच्छा प्रदर्शन करने की गारंटी है, लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि पांच बार के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) चैंपियन को अपने प्लेइंग इलेवन में विदेशी प्रतिभाओं को फिट करने के लिए एक जटिल पहेली का सामना करना पड़ेगा।
बता दें कि बुमराह ने आईपीएल 2025 में 12 मैचों में 17.56 की औसत और 6.68 की इकॉनमी रेट से 18 विकेट चटकाए थे। अब आईपीएल के 19वें सीजन में एमआई की टीम 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में तीन बार के चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ घरेलू मैदान पर अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
मुंबई इंडियंस का पेस अटैक मजबूत
आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस का पेस अटैक मजबूत नजर आ रहा है। उनके पास जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर जैसे धाकड़ गेंदबाज हैं, जिसने फ्रेंचाइजी को काफी उम्मीदें होंगी।
बैटर: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रॉबिन मिंज, शेरफेन रदरफोर्ड, रेयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवार
ऑलराउंडर्स: हार्दिक पांड्या (कप्तान), राज बावा, मिचेल सेंटनर, नमन धीर, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, शार्दुल ठाकुर
गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मार्कंडे, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, रघु शर्मा, अल्लाह गफनजर, मोहम्मद इजहार





