Janjgir-Birra Big News : प्रशासन की टीम ने नाबालिग लड़की की शादी रुकवाई, बाल विवाह होने की सूचना पर पहुंची थी महिला व बाल विकास विभाग की टीम… डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा के संजयनगर में प्रशासन की टीम ने नाबालिग लड़की की शादी रोकी है. जांच में लड़की की उम्र 17 साल मिली है. महिला व बाल विकास विभाग की टीम ने बाल विवाह को रोका है. इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में परिजन को समझाइश दी गई और बाल विवाह कानून के बारे में बताया गया. इस पर करीब 2 घण्टे बाद परिजन ने शादी रोकने की बात कही. लड़की की 14 मार्च को शादी होनी थी. इस तरह एक दिन पहले ही प्रशासन की टीम ने बाल विवाह रुकवा दिया है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी होने पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

दरअसल, महिला व बाल विकास विभाग को सूचना मिली कि बिर्रा में 2 लड़कियों की शादी हो रही है, जिसमें 1 लड़की नाबालिग है. इसके बाद बाल संरक्षण समिति की टीम मौके पर पहुंची और परिजन से चर्चा कर उन्हें बाल विवाह कानून के साथ उसके कानूनी प्रावधान के बारे में बताया गया, तब जाकर मामला शांत हुआ.

इसे भी पढ़े -  धान खरीदी में भारी अनियमितता से राज्य को हजारों करोड़ का नुकसान : जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने विधानसभा में उठाए गंभीर सवाल

error: Content is protected !!