Janjgir News : कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने विकसित भारत जी-राम जी एक्ट, 2025 पर दी विस्तृत जानकारी, कलेक्टर ने अधिकारियों को व्यापक प्रचार प्रसार करने के दिए निर्देश

जांजगीर-चांपा. कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने ऑडिटोरियम भवन जांजगीर में “विकसित भारत जी-राम जी योजना एवं एक्ट, 2025” के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान योजना से संबंधित पाम्पलेट का वितरण किया गया।
कलेक्टर श्री महोबे ने निर्देश दिए कि योजना का प्रचार-प्रसार प्रभावी रूप से किया जाए, ताकि प्रत्येक ग्रामीण तक इसकी जानकारी पहुंचे। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के विभिन्न विभागीय अधिकारियों एवं मैदानी अमले को योजना के प्रमुख प्रावधानों से अवगत कराना तथा प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना रहा।



इसे भी पढ़े -  Raigarh News : कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 14.225 टन उर्वरक जब्त, 4 को नोटिस

कार्यक्रम में मनरेगा प्रभारी सहायक परियोजना अधिकारी, सहायक प्रचार प्रसार अधिकारी, पीएम आवास जिला समन्वयक, जनपद पंचायत सीईओ, आर ई एस ईई, मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी, पीएम आवास ब्लॉक समन्वयक, तकनीकी सहायक, पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायकों की सक्रिय सहभागिता रही। योजना अंतर्गत जिले में दीवार लेखन, जागरूकता रैली, जन चौपाल, पंपलेट वितरण, ग्राम स्तरीय बैठकें लगातार आयोजित की जा रही हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : ट्रैक्टर में बाराती बनकर पहुंची पुलिस की टीम, 8 जुआरी पकड़ाए, 26 हजार रुपये, 2 कार और 7 मोबाइल जब्त, फिल्मी स्टाइल में पुलिस की कार्रवाई की हो रही खूब चर्चा...

कलेक्टर ने “विकसित भारत जी-राम जी एक्ट, 2025” के प्रमुख प्रावधानों, पात्रता शर्तों, लाभ प्राप्ति की प्रक्रिया एवं क्रियान्वयन की रूपरेखा पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय से कार्य करते हुए गांव-गांव तक योजना की जानकारी पहुंचाएं।

error: Content is protected !!