




सक्ती. अग्रवाल सभा सक्ती की महत्वपूर्ण बैठक हटरी धर्मशाला में आयोजित की गई, जिसमें नए सत्र के लिए अध्यक्ष का चुनाव किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से श्यामसुंदर अग्रवाल को पुनः अध्यक्ष चुना गया. उनके अध्यक्ष चुने जाने पर उपस्थित समाज बंधुओं ने करतल ध्वनि के साथ स्वागत किया. अध्यक्ष पद ग्रहण करने के बाद श्यामसुंदर अग्रवाल ने समाज के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी के सहयोग से निरंतर कार्य किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अग्रकुल प्रवर्तक भगवान अग्रसेन के सेवा एवं रचनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाते हुए समाज को नई दिशा दी जाएगी.
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल, गोविंदराम कथूरिया एवं आनंद अग्रवाल ने रोली तिलक लगाकर, अग्रसेन दुपट्टा एवं मोती की माला पहनाकर उनका स्वागत किया. बैठक में आगामी 4 एवं 5 अप्रैल को रायपुर में आयोजित होने वाले वैवाहिक परिचय सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया. साथ ही अग्रवाल सभा रायपुर द्वारा प्रकाशित ‘अग्र धरोहर’ पत्रिका में शक्ति के समाजसेवियों द्वारा किए गए सेवा कार्यों की जानकारी भेजने पर भी सहमति बनी.
बैठक के दौरान एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए शहर में प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ रविवार को विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए बायोडाटा सेंटर प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया. यह सेंटर स्टेशन रोड स्थित होटल गिरिराज रेन बसेरा में संचालित होगा. इसके संचालन हेतु एक समिति का गठन किया गया है, जिसमें रामावतार अग्रवाल, अमरलाल अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, अशोक खेतान, मुकेश अग्रवाल एवं हरिओम अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है.
बैठक में सदस्यों ने संगठन को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न सुझाव भी प्रस्तुत किए. पूर्व अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल ने रायपुर में आयोजित परिचय सम्मेलन एवं पत्रिका प्रकाशन की सराहना करते हुए कहा कि समाज को ऐसे आयोजनों में सक्रिय सहभागिता निभानी चाहिए.
सुधीर अग्रवाल एवं महेश अग्रवाल (अधिवक्ता) ने सदस्यता अभियान को तेज करने पर जोर दिया, वहीं आदित्य अग्रवाल ने शहर में कन्या भवन निर्माण का प्रस्ताव रखा. इस पर अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने बताया कि जल्द ही इस दिशा में कार्य प्रारंभ होगा, जिसमें पवन अग्रवाल द्वारा पहल की गई है.
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अग्रवाल सभा सक्ती की नई कार्यकारिणी का गठन शीघ्र किया जाएगा, जिसका अधिकार अध्यक्ष को प्रदान किया गया है.
बैठक में रामावतार अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, गोविंदराम कथूरिया, कन्हैया गोयल, मनीष कथूरिया, मुकेश बंसल, राजकुमार अग्रवाल, जगदीश बंसल, अमरलाल अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, महेश अग्रवाल, ऋषि कुमार गोयल, अनुराग जिंदल, पीयूष कथूरिया, हरिश्चंद्र अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, रवि गोयल, राजीव अग्रवाल, पूनमचंद अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, वीरेश अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, अशोक खेतान, सतीश अग्रवाल, श्यामसुंदर कथूरिया, अनूप कथूरिया, सौरभ गर्ग, आदित्य अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, प्रकाशचंद्र अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अमन गर्ग, विवेक अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, रवी गर्ग, चमन अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, अजय अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, मांगेराम अग्रवाल, रवि अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे.





