Sheorinayan Big Arrest : दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने लगाई थी फांसी, शिवरीनारायण पुलिस ने पति, सास सहित 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, दहेज में बाइक नहीं मिलने को लेकर नवविवाहिता को करते थे प्रताड़ित

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता महिला के आत्महत्या के मामले में पति, सास सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपियों ने खिलाफ BNS की धारा 80 (2), 3 (5) के तहत जुर्म दर्ज किया है.



दरअसल, 11 फरवरी को राहौद के नवविवाहित महिला ने रात्रि में घर में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident : राखड़ से भरा ट्रेलर पलटा, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान...

इस दौरान पुलिस ने मृतिका नवविवाहिता महिला के परिजनों ने बताया कि 16 अप्रेल 2025 को राहौद के धर्मेंद्र निर्मलकर के साथ शादी हुई थी. शादी के 2 माह बाद उसके पति, सास शिवकुमारी निर्मलकर, देवर मनोज निर्मलकर तथा मौसी सास तेरस बाई निर्मलकर द्वारा उसकी बेटी को दहेज में बाइक नहीं मिलने को लेकर प्रताड़ित कर मारपीट करते थे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Suspend : SI को निलंबित किया गया, SP ने की कार्रवाई, ये है मामला, देखिए आदेश...

इधर, शिवरीनारायण पुलिस ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने के मामले में पति धर्मेंद्र निर्मलकर, सास शिवकुमारी निर्मलकर, देवर मनोज निर्मलकर तथा मौसी सास तेरस बाई निर्मलकर को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!