Akaltara FIR : गड्ढे को पटवाने पर बाप-बेटे समेत 3 लोगों ने सरपंच को जान से मारने की दी धमकी, फावड़ा लेकर सरपंच को मारने के लिए दौड़ाया, अकलतरा थाना में जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के परसाहीबाना गांव में बाप-बेटे सहित 3 लोगों ने गड्ढे को पटवाने पर सरपंच परमेश्वर पटेल को जान से मारने की धमकी दी है. पुलिस ने मामले में धमकी देने वाले रिखीराम पटेल, कोमल पटेल, मोती लाल पटेल के BNS की धारा 296, 351(3), 3(5) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, परसाहीबाना गांव के सरपंच परमेश्वर पटेल ने बताया कि रिखीराम पटेल, बड़े तालाब के पास जेसीबी से गड्डा करवा रहा था, जिसे पाटने के लिए बोला तो उसने बाद में पाटने की बात कही, लेकिन उसने गड्ढे को नहीं पटवाया. इसके बाद पंचों की सहमति से सरपंच ने गड्ढे को जेसीबी से पटवा दिया. इसे लेकर रिखीराम पटेल, उसके बेटे कोमल पटेल और मोतीलाल पटेल ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी. फिर फावड़ा लेकर मारने के लिए दौड़े तो गांव के पंच ने आकर बीच-बचाव किया. फिलहाल, मामले में पुलिस ने जान से मारने की धमकी देने वाले बाप-बेटे सहित 3 के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : क्राइम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय की सख्त हिदायत, लापरवाही पर थाना प्रभारी बम्हनीडीह दिलीप सिंह और चौकी प्रभारी नैला रंजीत कंवर को कड़ी फटकार, उत्कृष्ट कार्य करने पर थाना प्रभारी अकलतरा को सराहा एवं थाना प्रभारी शिवरीनारायण को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित...
error: Content is protected !!