Janjgir Attack : युवक के सिर पर शराब की बोतल से 2 बदमाशों ने हमला किया, थाना में FIR दर्ज, बदमाशों की तलाश कर रही पुलिस…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के पिसौद गांव की शराब दुकान में युवक संतोष चंदेल के सिर पर शराब की बोतल से 2 बदमाशों ने हमला कर दिया. पीड़ित युवक ने सिटी कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज कराया है और मामले में बदमाशों की तलाश पुलिस कर रही है.
दरअसल, सुकली गांव का संतोष चंदेल, चाम्पा गया था. वहां से पिसौद गया और शराब दुकान पहुंचा था. वहां 2 युवक भुवनेश्वर और अशोक भी मौजूद थे, जो सुकली गांव के ही हैं. इस दौरान युवकों ने जो बाइक लाई थी, उसकी चोरी के होने को लेकर कहासुनी हुई तो दोनों बदमाशों ने संतोष चंदेल के सिर पर शराब की बोतल से हमला कर दिया. इससे युवक संतोष, लहूलुहान हो गया. उसने घटना की रिपोर्ट सिटी कोतवाली थाना में दर्ज कराया है. फिलहाल, दोनों बदमाशों भुवनेश्वर और अशोक की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस द्वारा दोनों की तलाश की जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!