




चाम्पा-बहेराडीह. ग्राम बहेराडीह में आयोजित अखंड नवधा रामायण का हवन और सहस्त्रधारा के साथ भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ. इस बीच मानस गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. नवधा में अंचल के मानस मण्डली और कथा वाचकों के द्वारा रामायण के बालकाण्ड, अयोध्या काण्ड, आरंण्ड्य काण्ड, किष्कीधा काण्ड, सुन्दर काण्ड लंका काण्ड और उत्तर काण्ड आदि आठ काण्ड का कथा वर्णन किया गया और प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार मानस मण्डली दादरखुर्द को नगद 10 हजार रूपये और शील्ड के साथ सम्मानित किया गया.

ठीक इसी तरह प्रतियोगिता में दूसरा पुरस्कार 9000 रूपये श्रीराम मानस मण्डली कांशीगढ़, तीसरा पुरस्कार 7000 रूपये विकास कश्यप कटनई, चौथा पुरस्कार 5000 रूपये संगम मानस मण्डली लखाली, पांचवा पुरस्कार 4000 रूपये रामाधार यादव भालूडेरा, छठवा पुरस्कार 3000 रूपये शनि मानस मण्डली कनई, सातवा पुरस्कार 2000 रूपये राजेश सिदार बरपाली कला, आठवा पुरस्कार 1000 रूपये रुपनारायण साहू सुखरीकला एवं करिश्मा मानस मण्डली को सांत्वना पुरस्कार, सरपंच श्रीमती चन्द्रकला सरवन कश्यप, आचार्य पंडित मार्कण्डेय पाठक, पंडित अर्जुन बैष्णव और अखंड नवधा रामायण समिति के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने मिलकर प्रदान किया.





