JanjgirChampa Big News : राहौद नगर पंचायत के CMO को कलेक्टर ने जारी किया नोटिस, 3 दिनों में CMO को जवाब देने कहा गया, इस बड़ी वजह से जारी किया नोटिस… डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. राहौद नगर पंचायत के CMO भगवती प्रसाद ध्रुव को कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने नोटिस जारी किया है और 3 दिनों में CMO को जवाब देने कहा गया है.

 



दरअसल, निलम्बित कर्मचारी अर्जुन दास मानिकपुरी को राहौद नपं के कार्यालय में बुलाकर कार्य कराए जाने का यह मामला है.
ढाई माह पहले मल्हार नगर पंचायत में आर्थिक अनियमितता पर कर्मचारी को निलंबित किया गया था. राहौद नपं के नेता प्रतिपक्ष परम कुर्रे की आपत्ति पर निलम्बित कर्मचारी ने मनमाना जवाब दिया. इस दौरान निलम्बित कर्मचारी का कम्प्यूटर में कार्य करते नेता प्रतिपक्ष ने वीडियो बनाया है. मामले में कलेक्टर के संज्ञान में लेने के बाद हड़कम्प है. अब देखना होगा, CMO के जवाब आने के बाद मामले में क्या कार्रवाई होती है ?

इसे भी पढ़े -  Sakti News : केंद्रीय कृषिमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सक्ती दौरा कार्यक्रम... जारी हुआ प्रोटोकॉल...

Related posts:

error: Content is protected !!