Janjgir-Baloda News : प्रशिक्षण जीवन को दिशा देने वाला एक महत्वपूर्ण साधन है : डॉ. सुरेश देवांगन, पोंच गांव में निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ

जांजगीर-बलौदा. हमारे जीवन में प्रशिक्षण का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। यह केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि व्यक्ति को कुशल, आत्मनिर्भर और सफल बनाने का आधार भी है।



उक्त बातें समाजसेवी डॉ. सुरेश कुमार देवांगन ने बहुद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित पोंच एवं वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के सयुंक्त तत्वावधान में पोंच गांव में प्रगतिशील किसान अरुण कुमार अग्रवाल के क़ृषि फार्म हॉउस में किसान की बेटियों के लिए आयोजित कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ अवसर पर अपना विचार ब्यक्त किया।

उन्होंने आगे कहा कि प्रशिक्षण वह प्रक्रिया है, जिसमें व्यक्ति को किसी कार्य, कौशल या ज्ञान को सही तरीके से करने के लिए सिखाया जाता है। यह व्यक्ति की क्षमता और दक्षता को बढ़ाता है।
ग्राम पंचायत पोंच के सरपंच अजय राठौर ने जीवन में प्रशिक्षण का महत्व को लेकर प्रकाश डालते हुए कहा कि कौशल विकास,
प्रशिक्षण से व्यक्ति नए-नए कौशल सीखता है. जैसे—कंप्यूटर, कृषि, पशुपालन, सिलाई, उद्यमिता आदि जैसा कि उदाहरण: किसान आधुनिक खेती तकनीक सीखकर उत्पादन बढ़ा सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि
जब व्यक्ति प्रशिक्षित होता है तो उसे अपने काम पर भरोसा होता है और वह बिना डर के निर्णय लेता है। रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होती है।
विधायक प्रतिनिधि गिरीलाल साहू ने कहा कि प्रशिक्षण से व्यक्ति नौकरी के लिए योग्य बनता है और स्वयं का व्यवसाय भी शुरू कर सकता है। कार्य की गुणवत्ता में सुधार होता है।
किसान बहुद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित पोंच के संचालक अरुण कुमार अग्रवाल ने कहा कि प्रशिक्षण से काम करने का सही तरीका पता चलता है, जिससे उत्पादन और गुणवत्ता दोनों बढ़ते हैं। समय और संसाधनों की बचत
सही प्रशिक्षण मिलने से व्यक्ति कम समय और कम खर्च में बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकता है।
बैंक के सेवानिवृत्त प्रबंधक सुमुद अग्रवाल ने कहा कि नई तकनीकों की जानकारी प्रशिक्षण में हमें मिलती है। प्रशिक्षण के माध्यम से व्यक्ति आधुनिक तकनीक और नए तरीकों से परिचित होता है।
अनंत कुमार अग्रवाल ने कहा कि सामाजिक एवं आर्थिक विकास
जब अधिक लोग प्रशिक्षित होते हैं तो समाज और देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
सिवनी पंचायत के जनपद सदस्य व बलौदा जनपद के संचार, संकर्म के सभापति चुड़ामणि राठौर ने कहा कि प्रशिक्षण के कई प्रकार होती है जैसा कि तकनीकी प्रशिक्षण– जैसे मशीन चलाना, खेती तकनीक
व्यावसायिक प्रशिक्षण,– जैसे सिलाई, कुम्हारी, डेयरी
व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण – संचार कौशल, नेतृत्व,उद्यमिता प्रशिक्षण – व्यवसाय शुरू करना होता है। उन्होंने प्रशिक्षण से मिलने वाले लाभ के बारे में बताया कि
रोजगार के अवसर बढ़ते हैं
आय में वृद्धि होती है,
आत्मनिर्भरता आती है। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के संचालक दीनदयाल यादव ने भी अपना विचार ब्यक्त किया।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Health News : जांजगीर-चांपा जिले के लिए खुशखबरी, बड़ी बीमारियों के इलाज के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं, जांजगीर के श्री मल्टीस्पेशलिटी बर्न एवं ट्रॉमा सेंटर में अब मिलेगी अत्याधुनिक सुविधाएं...

इस अवसर पर ट्रेनर दामिनी राठौर समेत प्रशिक्षण में शामिल पुष्पलता, रागिनी मुस्कान, कंचन यादव, निशा, प्राची राठौर,संध्या राठौर, संजना कुम्हार, ईशा मानिकपुरी, पूजा कुमारी, वर्षा यादव, प्रिया यादव, रीया यादव, देवन्तिका, योगिता, सुलोचना, निधि राजपूत, जय कुमारी और शशि कुमारी आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : NGT के नियमों की खुलकर उड़ाई जा रही धज्जियां, मरघट्टी गांव में महानदी पर चेन माउंटेन से अंधाधुंध खोदाई जारी, खनिज विभाग के संरक्षण में चल रहा उत्खनन का खेल...

error: Content is protected !!