Janjgir-Akaltara FIR : महिला स्पोर्ट्स कोच और उसकी बेटी के साथ हुई मारपीट, एक नामजद सहित अन्य 3 के खिलाफ अकलतरा थाना में जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने महिला स्पोर्ट्स कोच और उसकी बेटी के साथ मारपीट करने वाले एक नामजद सहित अन्य 3 खिलाफ जुर्म दर्ज किया है. उत्तराखंड से टारगेट बाल खेलकर वापस आते समय मारपीट की घटना हुई है.



मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर की सविता कश्यप ने बताया कि वह स्पोर्ट्स कोच है और उत्तराखंड टारगेट बाल खेलाने खिलाड़ियों को लेकर गई थी. वहां से वापस आते समय बिलासपुर में उसकी बेटी के साथ वह ट्रेन में बैठी थी. यहां उसके साथ अकलतरा से खेलने गई तमन्ना सिंह मरावी ने आकर पुरानी बात को लेकर उसकी बेटी को गाली-गलौज की. कुछ समय बाद फ़ोन करके तमन्ना ने 1 लड़की और 2 लड़के को बुला ली थी. फिर चारों ने मिलकर उसके और उसकी बेटी के साथ मिलकर मारपीट की. फिलहाल, मामले में अकलतरा पुलिस ने मारपीट करने वाले एक नामजद सहित 3 आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : तैयार रखिए इन 33 सवालों का जवाब…प्रदेश में 16 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है जनगणना 2027 का पहला चरण, खुद भी भर सकते हैं ऑनलाइन

error: Content is protected !!