Janjgir Big News : समाज कल्याण कार्यालय का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्धारित समय से विलंब से कार्यालय पहुंचने पर उपसंचालक समाज कल्याण को कारण बताओ नोटिस

जांजगीर-चांपा. कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने समाज कल्याण विभाग के कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यप्रणाली का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपसंचालक समाज कल्याण के निर्धारित समय से विलंब से कार्यालय पहुंचने पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नोटिस का जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित कर्मचारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए और कहा कि शासकीय कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

कलेक्टर श्री महोबे ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर कार्यालय उपस्थित होने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों के कार्यों को प्राथमिकता के साथ तय समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही कार्यालयों में जवाबदेही, पारदर्शिता और कार्यकुशलता बनाए रखने के निर्देश दिए । इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे सहित सम्बंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : भाजपा ने आशुतोष सोनी को जिला आईटी सेल का सहसंयोजक किया नियुक्त, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!