Janjgir-Nawagarh Big Arrest : म्यूल अकाउंट खोलने वाले गिरोह का भंडाफोड़, बैंककर्मी, खाताधारक और दुकानदार सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, 20 लाख 40 हजार की ठगी, 4 अन्य खाताधारक फरार, HDFC बैंक में खुलवाए थे 6 म्यूल अकाउंट

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने म्यूल अकाउंट खोलकर 20 लाख 40 हजार रुपये की ठगी करने वाले बैंककर्मी, दुकानदार और खाताधारक सहित 4 आरोपियों को गिरफ़्तार किया है और सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी टीकाराम श्रीवास, नवागढ़ के HDFC में बैंककर्मी है. आरोपी ननकी गोंड़, गौतम देवांगन खाताधारक है तो राजेश्वर साहू दुकानदार है. आरोपियों ने फर्जी तरीके से 6 म्यूल अकाउंट खुलवाए थे. बैंककर्मी और दुकानदार ने लोगों को रुपये का लालच देकर फर्जी तरीके से खाता खुलवाए हैं. मामले के फरार अन्य 4 खाताधारकों की पतासाजी में पुलिस जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

दरअसल, पुलिस को जानकारी मिली थी कि नवागढ़ के राछाभाठा के HDFC बैंक शाखा के 6 खातों में 2023 से 2024 वर्ष में सायबर धोखाधड़ी से 20 लाख 40 हजार रुपये जमा की गई थी.

जांच के दौरान पुलिस ने म्यूल अकाउंट खाताधारक ननकी गोंड़ से पूछताछ करने पर बताया कि वह अपने अन्य साथी और कपड़ा दुकानदार राजेश्वर साहू, HDFC बैंक में काम करने वाले टीकाराम श्रीवास के साथ मिलकर लोगों को रुपये देने का लालच दिया करते थे, फिर उन लोगों से आधार कार्ड, अन्य दस्तावेज लेकर फर्जी तरीके से HDFC बैंक में खाता खुलवाकर इन अकाउंट में रुपये मंगवाया जाता था. जिसे टीकाराम श्रीवास और राजेश्वर साहू कमीशन पर निकालते थे.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

नवागढ़ पुलिस ने म्यूल अकाउंट खोलकर 20 लाख 40 हजार रुपये की ठगी वाले बैंककर्मी, खाताधारक और दुकानदार सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. फरार अन्य 4 खाताधारकों की पतासाजी में पुलिस जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!