JanjgirChampa Big News : 4 दिनों से लिपिक लापता, तालाब में नहाने घर से निकला था, मुलमुला पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज किया, लिपिक के बारे में कुछ भी पता नहीं चलने से परिजन परेशान…

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के नरियरा गांव के लिपिक रामकुमार निर्मलकर, 4 दिनों से लापता है. 13 अप्रेल को सुबह नहाने के लिए घर से निकला, लेकिन अब तक उसका पता नहीं चला है. तालाब के पास साइकिल और घर से ले गए कपड़े मिले हैं. वे भिलौनी गांव के स्कूल में लिपिक के तौर पर पदस्थ हैं. लिपिक के लापता होने के बाद मुलमुला पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज किया है और तालाब में जाली से तलाश की गई, लेकिन लिपिक का कुछ पता नहीं चला है. बताया गया है, जो कपड़े घर से पहनकर लिपिक निकला था, वह कपड़ा नहीं मिला है, बल्कि घर से अलग से कपड़ा लेकर गया था, वह कपड़ा, तालाब के पास साइकिल के साथ बरामद हुआ है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

फिलहाल, पुलिस ने गुम इंसान की जानकारी को दूसरे थाना क्षेत्रों में भिजवाई है, लेकिन लिपिक के 4 दिन बाद भी पता नहीं चलने से परिजन परेशान हैं. परिजन भी अपने स्तर पर खोजबीन में जुटी है, वहीं मुलमुला पुलिस को भी लापता लिपिक के बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकी है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

Related posts:

error: Content is protected !!