JanjgirChampa Big News : डोंगाकोहरौद गांव में जाम लगने के बाद हुआ विवाद, बारात के दौरान सड़क सकरी होने से मुख्य मार्ग में लग गया था जाम, यात्री बस पर पथराव भी किया गया, विवाद में कई लोगों को आई मामूली चोट, सूचना के बाद पहुंची पामगढ़ पुलिस…

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के डोंगाकोहरौद गांव में जाम लगने के बाद विवाद हो गया. बारात के दौरान सड़क सकरी होने से मुख्य मार्ग में जाम लग गया था. यहां राहगीरों, वाहन चालकों ने जाम पर आपत्ति की तो विवाद बढ़ गया. इस दौरान भीड़ ने यात्री बस पर पथराव भी कर दिया. विवाद में कई लोगों को मामूली चोट आई है. सूचना के बाद मौके पर पामगढ़ पुलिस पहुंची. यहां कुछ युवक, पुलिस से भी उलझते नजर आए. यहां हंगामा करने वाले युवकों ने जमकर गाली-गलौज की, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. विवाद की वजह से घण्टे भर तक मौके पर तनाव बना रहा तनाव और दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई थी. फिलहाल, पामगढ़ थाना में किसी ने भी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

दरअसल, डोंगाकोहरौद गांव में सड़क चौड़ीकरण का कार्य, मुआवजा को लेकर कोर्ट में मामला होने के कारण नहीं हो रहा है. यह पामगढ़ से रायपुर-बलौदाबाजार को जोड़ने वाला मुख्यमार्ग है. इस वजह से इस मार्ग पर रोज हजारों वाहनों की आवाजाही होती है, लेकिन डोंगाकोहरौद गांव में अभी सड़क सकरी है. ऐसे में जब बारात आई थी और सड़क पर भीड़ जुट गई तो मार्ग पर लम्बा जाम लग गया. बाद में, वाहन चालकों-राहगीरों ने सड़क जाम पर आपत्ति की तो मौके पर विवाद हो गया और यह झड़प में तब्दील हो गया. इसके बाद, भीड़ ने यात्री बस पर पथराव कर दिया. विवाद में कई लोगों को मामूली चोट आई है.
पामगढ़ थाना प्रभारी सावन सारथी ने कहा है कि सूचना के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची और समझाइश देकर मामला शांत कराया. मामले में किसी ने भी थाना में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराया है.

…ऐसे मामले में कार्रवाई नहीं होने से बदमाशों का मनोबल बढ़ेगा
पुलिस कर रही है, थाना में किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराया है, लेकिन मौके पर पुलिस पहुंची थी और तमाम विवाद को देखा है. ऐसे में पुलिस को कार्रवाई करना चाहिए. पुलिस के सामने हंगामा हुआ, बस में तोड़फोड़ हुई, लोगों के बीच झगड़ा हुआ. बावजूद, पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करना, बड़ा सवाल खड़ा करता है ? और ऐसे गम्भीर मामले पर कार्रवाई नहीं होने से बदमाशों का मनोबल जरूर बढ़ेगा.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

Related posts:

error: Content is protected !!