JanjgirChampa Judgment : दो गार्ड्स की हत्या का मामला, महिला समेत 3 आरोपी को आजीवन कारावास, ये है पूरा मामला… डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के द्वितीय सत्र न्यायालय ने महिला समेत 3 आरोपी को 3-3 बार आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. चाम्पा थाना के सिवनी गांव में 4-5 नवम्बर 2023 को यह वारदात हुई थी. शराब दुकान में 2 गार्ड्स की हत्या हुई थी और CCTV में घटना कैद हुई थी. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद महिला मंगली समेत शिवशंकर, कृष्णा सहिस को गिरफ्तार किया. मामले की सुनवाई करते जांजगीर के द्वितीय सत्र न्यायालय के न्यायाधीश जयदीप गर्ग ने तीनों आरोपी 3-3 बार आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. मामले की पैरवी अभियोजक संदीप बनाफर ने की.

 



इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : नगर पंचायत शिवरीनारायण के वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद अंकुर गोयल ने महानदी की बाढ़ से प्रभावित लोगों से की मुलाकात, उनकी समस्या और परिस्थितियों का लिया जायजा

Related posts:

error: Content is protected !!