JanjgirChampa Rape Arrest : शरीर के दर्द को दूर करने के बहाने महिला की लूट ली अस्मत, हिमाचल प्रदेश से आरोपी ढोंगी बाबा गिरफ्तार, भेजा गया जेल… इस तरह पीछे पड़ गया था महिला के, फिर पहुंचा सलाखों के पीछे…

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस ने महिला से दुष्कर्म कर फर्जी इंस्टाग्राम में आईडी बनाकर फ़ोटो को वायरल कर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी ढोंगी बाबा को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी निर्मल बाबा के खिलाफ BNS की धारा 64 (2) (M) एवं आईटी एक्ट 67 के तहत कार्रवाई की है. गिरफ्तार आरोपी, महाराष्ट्र के नासिक का मूल निवासी है. आरोपी ढोंगी बाबा ने महिला को उसके शरीर के दर्द को ठीक करने का झांसे में लेकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है.

 



दरअसल, पामगढ़ थाना क्षेत्र की महिला ने 11 अप्रेल को थाना में आकर रिपोर्ट लिखवाई कि चैत्र नवरात्रि के दौरान आरोपी निर्मल बाबा पामगढ़ क्षेत्र के एक गांव में ‘पदयात्रा’ करते हुए आया था और खुद को चमत्कारी बाबा बताकर लोगों की समस्या को दूर करने दावा कर था. कुछ दिनों बाद महिला अपनी सहेली के साथ ढोंगी बाबा के पास इलाज के लिए गई थी. उस समय आरोपी ने झांसे में लेकर उसका मोबाइल नंबर ले लिया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Breaking News : देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हुआ हादसा, हसदेव नदी में डूबे 3 युवक, बिलासपुर से पहुंचे थे 4 युवक और 4 युवती, मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस, रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, अब तक पिकनिक स्पॉट में 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी...

फिर 26 मार्च को ढोंगी बाबा ने महिला को बाजार में बुलाकर उसे प्रसाद दिया और उसके झांसे में आकर बिलासपुर चली गई, फिर महिला को मध्यप्रदेश के मैहर ले गया. वहां होटल में आरोपी निर्मल बाबा ने इलाज के बहाने कई बार उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और 1 अप्रेल को उसे बिलासपुर में छोड़कर भाग गया था. फिर बाद में बार-बार फोन करके परेशान करने लगा, नंबर ब्लॉक करने पर आरोपी निर्मल बाबा ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील फोटो को वायरल कर दिया. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस फरार आरोपी ढोंगी की पतासाजी में जुटी हुई थी. जांच के बाद पामगढ़ पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से आरोपी निर्मल बाबा को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : राजस्व और उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा का 11 सितम्बर को दौरा कार्यक्रम, जारी हुआ प्रोटोकॉल...

Related posts:

error: Content is protected !!