Raipur : दिन भर लगा रहा तांता श्री संकट मोचन हनुमान जी का दर्शन करने के लिए, हर्षोल्लासपूर्वक मनाई गई हनुमान जयंती श्री दूधाधारी मठ में

रायपुर. श्री दूधाधारी मठ रायपुर में विराजित श्री संकट मोचन हनुमान जी के दर्शन के लिए लोगों का तांता दिन भर लगा रहा, सभी हाथ जोड़ कर भगवान के दर्शन की प्रतीक्षा करते हुए नजर आए। लोगों ने बारी-बारी से सपरिवार भगवान का दर्शन -पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। अनेक लोगों ने जहां पर भी जगह मिला वहां बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया, कई लोग हनुमान जी की आरती गा रहे थे, अनेक लोग राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करते हुए तथा श्री राम जय राम जय जय राम महामंत्र का जाप करते हुए नजर आए। बहुत से लोगों ने सुंदर कांड का पाठ किया। दोपहर में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में भगवान की विशेष पूजा अर्चना की गई श्रद्धालु भक्तों को भंडारा में भोजन प्रसाद प्राप्त हुआ।



इसे भी पढ़े -  CG Big News : छग के 4 जिलों के SP जाएंगे ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद... इन 4 जिलों में इन अफसरों को मिली SP की जिम्मेदारी, देखिए सूची...

महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने अपने संदेश में कहा है कि भगवान हनुमान जी चारों युग के देवता हैं. हनुमान चालीसा में लिखा है. चारों जुग परताप तुम्हारा, वे केवल पृथ्वी लोक पर नहीं बल्कि तीनों लोक (आकाश, पाताल और पृथ्वी लोक) पर राम जी के कार्य को संभालते हैं, तीनों लोक हांकते कांपै, उनके एक इशारे से तीनों लोक में हड़कंप मच जाता है। संसार का ऐसा कोई भी कष्ट नहीं है जिससे हनुमान जी मुक्ति ना दिला सके! लोगों को निश्चित रूप से नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए और अपने जीवन को सुखमय बननी चाहिए।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Arrest : घर में घुसकर डंडे से हमला, 3 नाबालिग समेत 13 आरोपी गिरफ्तार, 10 आरोपी भेजे गए जेल...

सब सुख लहै तुम्हारी सरना, तुम रक्षक काहू को डरना, उन्होंने हनुमान जयंती के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए विश्व कल्याण की कामनाएं की है। लोगों ने राजनांदगांव, अंबिकापुर, जगदलपुर, भिलाई, दुर्ग, बेमेतरा, बिलासपुर आदि स्थानों से पहुंचकर भगवान संकट मोचन हनुमान जी का दर्शन पूजन किया। उल्लेखनीय है कि श्री दूधाधारी मठ में विराजित संकट मोचन हनुमान जी बहुत प्रसिद्ध हैं। लोगों की उनके प्रति बहुत ही आस्था है। हनुमान जयंती पर उनका दर्शन करके लोगों ने अपना भाग्य संवारा, समाचार लिखे जाने तक लोगों का दर्शन के लिए आना निरंतर जारी है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बाराद्वार थाना क्षेत्र के केकराभाट में चलित थाना का हुआ आयोजन, लोगों को सायबर अपराध से बचने और ट्रैफिक नियमों के पालन करने को लेकर जागरूक किया गया, SP प्रफुल्ल ठाकुर रहे मौजूद...

error: Content is protected !!