Sakti Big News : NGT के नियमों की खुलकर उड़ाई जा रही धज्जियां, मरघट्टी गांव में महानदी पर चेन माउंटेन से अंधाधुंध खोदाई जारी, खनिज विभाग के संरक्षण में चल रहा उत्खनन का खेल…

सक्ती. मालखरौदा क्षेत्र के मरघट्टी गांव में महानदी पर चेन माउंटेन से रेत उत्खनन का काम जोरों से चल रहा है. खनिज विभाग के अधिकारियों के संरक्षण में NGT के नियमों को दरकिनार कर चेन माउंटेन का उपयोग कर रेत का बेखौफ तरीके से उत्खनन किया जा रहा है. यहां जीवनदायिनी महानदी का सीना छलनी कर दिन-रात चेन माउंटेन मशीन से रेत उत्खनन कर भारी वाहनों से परिवहन किया जा रहा है. दूसरी ओर, अंधाधुंध खोदाई से सरकार को राजस्व में बड़ा नुकसान हो रहा है, लेकिन खनिज विभाग के अफसरों को उत्खनन के बारे में जानकारी होने के बावजूद वे मौन धारण कर बैठे हुए हैं. चेन माउंटेन से लगातार उत्खनन जारी है, लेकिन किसी भी प्रकार से कार्रवाई नहीं की जा रही है. ऐसे में खनिज विभाग के अफसरों की भूमिका सवालों के घेरे में है.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : कौशल विकास मंत्री खुशवंत साहेब का 7 सितम्बर को दौरा कार्यक्रम, जारी हुआ प्रोटोकॉल...

इधर, पीएमजीएसवाय की सड़क को रेत से भरे भारी वाहनों के रौंदने से ग्रामीणों में आक्रोश है. भारी वाहन के चलने से PMGSY की सड़क खराब हो रही है. साथ ही, रेत से भरे वाहनों के तेज रफ्तार चलने से गांव में हादसा होने का खतरा भी बना हुआ है, लेकिन कोई भी जिम्मेदार अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. इस वजह से ग्रामीणों में नाराजगी है. अफसरों द्वारा कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीणों का गुस्सा कभी भी फूट सकता है. अब देखना होगा, सोए अफसर कब तक जागेंगे ? और कब तक कार्रवाई होती है ?

खनिज विभाग का मामला है : तहसीलदार
मालखरौदा तहसीलदार अनुज पटेल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि खनिज विभाग का मामला है, वहीं खनिज अधिकारी किशोर बंजारे से बात करने फोन से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : देशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने खोखरा गांव से किया गिरफ्तार, 32 पाव देशी शराब जब्त

Related posts:

error: Content is protected !!