Sakti Plant Hadsa Big Update : वेदांता पॉवर प्लांट में बड़ा हादसा, मौत का आंकड़ा बढ़ा, 14 मजदूरों की मौत की पुष्टि…

सक्ती. डभरा क्षेत्र के सिंघीतराई के वेदांता पॉवर प्लांट में बड़े हादसे के बाद मजदूरों की मौत के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं, जिसकी पहले से आशंका थी. कल रात तक 12 मजदूरों की मौत होने की पुष्टि हुई थी. आज सुबह रायगढ़ के अस्पताल में इलाज के दौरान अन्य 2 मजदूरों की मौत होने की खबर आई है. कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने मौत की पुष्टि की है. इस तरह प्लांट हादसे में अब तक 14 मजदूरों की मौत हो गई है. हादसे के हालात के लिहाज से मजदूरों की मौत के आंकड़े अभी और भी बढ़ सकते हैं. कल दोपहर 2:30 बजे प्लांट में हादसे के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं, जिस पर लोगों की नजर बनी हुई है. अभी मृतक मजदूरों के नाम सामने नहीं आए हैं, क्योंकि उनके परिजन नहीं पहुंचे हैं, क्योंकि अधिकांश मृतक मजदूर, बिहार-झारखंड के हैं. ऐसे में आज दूसरे दिन भी यह मामला गरमाया रहेगा.

 



इसे भी पढ़े -  Raipur-Janjgir Big Update : भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े पर एल्डरमैन बनाने 2.50 लाख लेने के आरोप के बाद छग में सियासत तेज... छग युवा कांग्रेस ने अपने फेसबुक हैंडल पर भाजपा पर निशाना साधा...
error: Content is protected !!