Sakti Plant Labour Death Big Update : वेदांता पॉवर प्लांट में बड़ा हादसा, 12 मजदूर की मौत, 21 घायल, 4 गम्भीर, धरना पर बैठे विधायक, हादसे के बाद इतना मिलेगा मुआवजा… प्लांट प्रबंधन पर ये होगी कार्रवाई… डिटेल में पढ़िए…

सक्ती. डभरा क्षेत्र के सिंघीतराई के वेदांता पॉवर प्लांट में बड़ा हादसा हुआ है और 12 मजदूर की मौत हो गई है, वहीं 21 मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें 4 मजदूर की हालत नाजुक है. हादसे के बाद प्लांट के गेट के सामने चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, धरना पर बैठ गए हैं और प्लांट प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

 



इधर, हादसे की सूचना के बाद जांजगीर-चाम्पा की सांसद कमलेश जांगड़े, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो और एसपी प्रफुल्ल ठाकुर पहुंचे. यहां उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया. प्राथमिक जांच में बॉयलर की पाइप फटने के बाद ब्लास्ट होने से हादसा होने की बात सामने आई है. घटना की गम्भीरता के बाद राज्य सरकार ने मृतकों के परिजन को 5-5 लाख, घायलों को 50-50 हजार रुपये देने और केंद्र सरकार द्वारा मृतकों के परिजन को 2-2 लाख, घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है, वहीं प्लांट प्रबन्धन द्वारा मृतक के परिजन को 35-35 लाख, घायलों को 15-15 लाख रुपये और मृतक के परिजन को प्लांट में नौकरी देने की बात कही गई है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh : चक्रधर समारोह में आंचल पाण्डेय की मनमोहक ओडिसी प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन...

दूसरी ओर, कलेक्टर ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं और राज्य सरकार ने बिलासपुर कमिश्नर को जांच के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही, कलेक्टर ने प्लांट प्रबन्धन के खिलाफ एफआईआर करने के आदेश दिए हैं. प्लांट में हादसे के बाद प्रोडक्शन को बंद करवा दिया गया है. प्लांट में पहले भी हादसे हुए हैं. इस बार जिले के इतिहास में सबसे बड़ा हादसा होने के बाद परिजन और क्षेत्र के लोगों में खासी नाराजगी है. आज 15 अप्रेल को मृतकों के शव का पोस्टमार्टम होगा, वहीं इस बड़े मामले में सियासत तेज होगी और छग ने बड़े नेताओं का भी सिंघीतराई दौरा हो सकता है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Arrest : बाइक में बैठकर सिगरेट पीने की बात को लेकर चाकू एवं चेन से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 16 माह से फरार था आरोपी, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई...

वेदांता पॉवर प्लांट में बड़ा हादसा, घायल 13 मजदूरों का नाम सामने आया, रायगढ़ के 2 अस्पतालों में इलाज जारी…
जिंदल फोर्टिस और बालाजी मेट्रो अस्पताल रायगढ़ में भर्ती मजदूरों का नाम आया सामने…

1. मानस गिरी
2. कार्तिक महतो
3. ब्रजेश कुमार
4. केशव चंद्रा
5. भुवनेश्वर चंद्रा
6. अभिषेक चंद्रा,
7. नदीम अंसारी
8. मिलन वारे
9. संदीप
10. शिवनाथ मुरमु

बालाजी मेट्रो अस्पताल रायगढ़ में भर्ती –
11. बनवाली लाल बरेठ
12. उपेन्द्र
13 परदेशी लाल चंद्रा

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में भाजपा ने प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया, स्मृति ईरानी को मिली जिम्मेदारी... अकलतरा के पूर्व विधायक सौरभ सिंह को भाजपा संगठन ने दी बड़ी जिम्मेदारी, झारखंड के सह प्रभारी बनाए गए... पूरी सूची देखिए...

Related posts:

error: Content is protected !!