JanjgirChampa Big News : राहौद पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी ASI को लाइन अटैच किया गया, प्रभारी SP ने की कार्रवाई, ये है बड़ा मामला… डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. राहौद पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी ASI रामप्रसाद बघेल को प्रभारी SP निवेदिता पाल ने लाइन अटैच किया है. ASI पर चालान पेश करने के लिए 40 हजार रुपये और 70 बोतल अंग्रेजी शराब की डिमांड करने का आरोप है. शिकायतकर्ता ने रुपये का डिमांड करते वीडियो भी बनाया था. लिखित शिकायत के बाद प्रभारी SP निवेदिता पाल ने कार्रवाई की है और अजाक डीएसपी सतरूपा तारम को शिकायत की जांच के लिए निर्देशित किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में महानदी के तट पर हुई गंगा महाआरती, सदगुरु ऋतेश्वर महाराज हुए शामिल...

दरअसल, राहौद पुलिस सहायता केंद्र की पुलिस ने एक मामले में सुप्रीम कुमार यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था. इसी मामले में चालान पेश करने के एवज में ASI रामप्रसाद बघेल ने 40 हजार रुपये और 70 बोतल अंग्रेजी शराब की मांग की. इस दौरान शिकायतकर्ता अमित खूंटे ने रुपये मांगते वीडियो बना लिया था. उसने मामले की लिखित शिकायत के बाद प्रभारी SP निवेदिता पाल ने ASI रामप्रसाद बघेल को लाइन अटैच किया है. फिलहाल, शिकायत की जांच अजाक डीएसपी सतरूपा तारम द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  CG News : छग के 12 DSP बने ASP... पुलिस विभाग ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!