Sakti News : वेदांता पावर की ‘सखी परियोजना’ से महिलाओं को मिलेगी आजीविका, तीन ग्राम पंचायतों की 120 महिलाओं को मिल रहा सिलाई का प्रशिक्षण, प्रशिक्षु महिलाओं ने वेदांता पॉवर की पहल को बताया उत्कृष्ट

सिंघीतराई, सक्ती. वेदांता पावर के सक्ती जिला स्थित 1200 मेगावॉट थर्मल पावर प्लांट ने अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम की ‘सखी परियोजना’ के अंतर्गत महिला सशक्तिरण के लिए अनेक प्रशिक्षण सत्र प्रारंभ किए हैं. इसके अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंघीतराई, निमोही और ओड़ेकेरा की लगभग 120 महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. वर्तमान में 120 महिलाओं ने सिलाई प्रशिक्षण के लिए पंजीयन कराया है. सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम की अवधि तीन माह है. प्रशिक्षण के बाद महिलाएं स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकेंगी. इसके साथ ही स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में सक्षम होगी. परियोजना का संचालन स्वयंसेवी संगठन ‘स्रोत’ के सहयोग से किया जा रहा है.

 



वेदांता पावर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रजिंदर सिंह आहूजा ने कहा है कि महिलाएं सिलाई का निरंतर अभ्यास जारी रखें. उन्होंने यह भी कहा कि वेदांता पावर का उद्देश्य सामुदायिक विकास कार्यक्रमों के जरिए प्रचालन क्षेत्रों के नागरिकों की हरसंभव मदद करना है, ताकि वे अधिक सशक्त बनकर क्षेत्रीय विकास में योगदान कर सकें. आहूजा ने महिलाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि वेदांता पावर स्थापित केंद्रों से ऐसी महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है जो जरूरतमंद हैं और सिलाई के माध्यम से परिवार की मदद करना चाहती हैं. साथ ही, उन्होंने विश्वास जताया है कि ग्रामीण महिलाए इस कार्यक्रम का भरपूर लाभ उठाएंगी और अपने हुनर में निखार लाकर स्वयं को मजबूत बनाएंगी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : जिला जेल में मिले एड्स के 4 बंदी, जिला अस्पताल में जांच कराने पर मिले HIV पॉजिटिव, जेल में संचालित हॉस्पिटल के माध्यम से दी जा रही दवा, बिलासपुर सिम्स में भी कराया जाता है चेकअप...

ग्राम पंचायत सिंघीतराई में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन देवरघटा क्षेत्र की बीडीसी सदस्य काजल किरण डनसेना ने किया. ग्राम पंचायत ओड़ेकेरा की सरपंच मीना चंद्रिका चौहान और निमोही की सक्रिय महिला समूह की अध्यक्ष सुनीता धीरज ने अपने पंचायतों में सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की. काजल किरण डनसेना ने क्षेत्र की महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वेदांता पावर की पहल से महिलाएं स्वावलंबी बन सकेंगी. मीना चंद्रिका चौहान ने कहा कि वेदांता की ओर से महिलाओं को उत्कृष्ट प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इससे महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है. उन्होंने विश्वास जताया कि महिलाओं के लिए ऐसे अनेक कार्यक्रम कंपनी की ओर से निरंतर संचालित किए जाएंगे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Accident : NH-49 में ट्रेलर और कंटेनर के बीच भीषण हादसा, केबिन में फंस गया था ट्रेलर का ड्राइवर, घायल दोनों ड्राइवर को भेजा गया अस्पताल...

सिंघीतराई की पंच रूक्मिणी भारद्वाज ने कहा कि सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त करने में महिलाएं खूब रूचि दिखा रही हैं. प्रशिक्षित होकर महिलाएं गांव में ही आजीविका प्राप्त कर सकेंगी. उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ेगा. ओड़ेकेरा की पूर्व सरपंच नान कुंवर राठिया ने बताया कि उनके गांव की महिलाएं बड़ी संख्या में प्रशिक्षण के लिए एकजुट हो रही हैं. सिंघीतराई सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की प्रशिक्षु रजनी भारद्वाज ने कहा कि ऐसे कौशल विकास कार्यक्रम के जरिए वह परिवार की आर्थिक मदद करने में सक्षम होंगी. उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालन के लिए वेदांता पावर के प्रति आभार जताया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Rape Arrest : नवागढ़ पुलिस ने नाबालिग लड़की से मारपीट और दुष्कर्म करने वाला फरार मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार, पूर्व में सहयोगी आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी

सिंघीतराई केंद्र की प्रशिक्षक मनीषा भारद्वाज ने कहा कि इससे वे महिलाएं लाभान्वित होंगी जिनके पास आजीविका के संसाधन नहीं हैं. प्रशिक्षण के बाद महिलाएं परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में योगदान कर सकेंगी.

error: Content is protected !!