Janjgir-Nawagarh Big News : अवैध रूप से संचालित क्लीनिक को किया गया सील, स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा की गई कार्रवाई, बीएमओ रहे मौजूद

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ क्षेत्र के सेमरा गांव में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक को सील किया गया है. यह कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा की गई है. मौके से निडिल, सिरिंज, इंजेक्शन के वायल और एम्पुल को जब्त किया गया है.

 



दरअसल, सेमरा गांव में एस. कुमार द्वारा बिना लायसेंस से क्लीनिक संचालित की जा रही थी. इसके बाद मौके पर पहुंचकर नवागढ़ बीएमओ डॉ. यशपाल खन्ना की टीम ने जांच की. यहां क्लीनिक संचालन और इलाज से जुड़े दस्तावेज की मांग की गई और वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर क्लीनिक को सील किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!