Janjgir-Pamgarh Marriage Break : नाबालिग लड़के और लड़की की शादी रुकवाई गई, महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने कार्रवाई की…

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ क्षेत्र के चुरतेला गांव में महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने नाबालिग लड़के और लड़की की शादी रुकवाई है. यहां नाबालिग लड़के की उम्र 18 वर्ष 1 माह 12 दिन और नाबालिग लड़की की उम्र 14 वर्ष 9 दिन है. यहां विभागीय अफसरों द्वारा परिजन को समझाइश दी गई और बाल विवाह के दुष्परिणाम के बारे में बताया गया.

 



इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : 19 नायब तहसीलदारों का तहसीलदार के पद पर प्रमोशन, किन्हें, कहां-कहां मिली जिम्मेदारी... देखिए पूरी सूची...

दरअसल, महिला एवं बाल विकास विभाग को सूचना मिली थी कि चुरतेला गांव में नाबालिग लड़के और लड़की की शादी हो रही है. इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान नाबालिग लड़का और लड़की उम्र, विवाह हेतु निर्धारित उम्र से कम थी. इसके बाद नाबालिक के परिजन एवं मौजूद लोगों को बाल विवाह के दुष्प्रभाव के बारे में अवगत कराया गया और समझाइश के बाद बाल विवाह को रोका गया

इसे भी पढ़े -  Janjgir : कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश, संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना हताशा की निशानी : सत्यलता मिरी

Related posts:

error: Content is protected !!