Janjgir Action : नैला के निजी खाद केंद्र से 1013 बोरी खाद को जब्त, विक्रय पर लगाया प्रतिबंध, कृषि विभाग की टीम ने की कार्रवाई…

जांजगीर-चाम्पा. नैला में राजेश खाद भंडार में कृषि विभाग ने छापा मारा और 1013 बोरी खाद को जब्त किया है. जब्ती के बाद खाद की बिक्री पर रोक लगाई गई है, क्योंकि पॉस मशीन में बिक्री की जानकारी दर्ज नहीं की जा रही थी. साथ ही, कृषि विभाग की टीम के निरीक्षण में दुकान में अन्य कमियां मिली है. इसे भी दूर करने कृषि विभाग के अफसर ने निर्देश दिए हैं.
आपको बता दें, जिले में अब तक 12 निजी दुकानों में कार्रवाई की जा चुकी है और 9 हजार खाद की बारी को जब्त किया जा चुका है. कृषि विभाग के अफसरों ने आगे भी कार्रवाई करने की बात कही है.

 



इसे भी पढ़े -  Raigarh News : बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथमेटिक्स में शिक्षकों की उपलब्धता पर जोर, ड्रॉपआउट रोकने, कमजोर विद्यालयों की समीक्षा और स्मार्ट क्लास के बेहतर उपयोग के निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!