Janjgir-Champa Big News : आधा घण्टे से ज्यादा वक्त तक फंसे रहे राहगीर, CM काफिला की वजह से रोका गया लोगों को, राहगीर होते रहे परेशान…

जांजगीर-चाम्पा. सीएम विष्णुदेव साय के दौरे के दौरान उस वक्त राहगीरों की परेशानी बढ़ गई, जब सोंठी आश्रम के सामने आधे घण्टे से ज्यादा वक्त तक मार्ग को बंद कर दिया गया. कड़ी धूप में राहगीर परेशान होते रहे. सड़क की दोनों ओर वाहनों की कतार लगी रही. सोंठी आश्रम में सीएम समेत अन्य नेता, आधे घण्टे से ज्यादा समय तक मौजूद रहे और पुलिस ने बम्हनीडीह-चाम्पा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी. इससे राहगीरों की मुश्किलें बढ़ी रही. कई लोगों के साथ बच्चे भी थे, जो सड़क पर खड़े होने से धूप में परेशान होते रहे.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव के बैकुंठ पारा में माला सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन, सरपंच चंद्र कुमार सोनी रहे मुख्य अतिथि, कहा, 'ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कृति और सृजनात्मकता का होता है विकास'

राहगीरों का कहना है कि सीएम के काफिले के सोंठी आश्रम में अंदर जाने के बाद मार्ग को खोल देना था. इससे लोगों को परेशानी नहीं होती. प्रशासन को सुरक्षा के नाम पर लोगों को परेशानी में डालने का काम नहीं करना चाहिए. मुख्य मार्ग को आधे घण्टे से ज्यादा वक्त तक बंद करना, कहां तक सही है ? यह राहगीरों, आम लोगों को परेशान करने ही सबब नजर आता है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में परिक्षेत्र स्तरीय टेबल टेनिस महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता संपन्न, विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, शानदार खेल का किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!