Janjgir-Nawagarh News : अमोदा गांव के किराना दुकान से अज्ञात बदमाशों ने नगदी, सामान सहित 30 हजार की चोरी, CCTV कैमरा में कैद हुए बदमाश, पुलिस की गश्त की खुली

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के अमोदा गांव के किराना दुकान से अज्ञात बदमाशों शटर का ताला तोड़कर नगदी, सामान सहित 30 हजार की चोरी की है. चोरी करते समय बदमाश CCTV कैमरा में कैद हुए हैं. पुलिस ने मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ BNS की धारा 331 (4), 303(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है. CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है. चोरी की घटना ने पुलिस की गश्त की पोल खोल दी है.

 



इसे भी पढ़े -  Kanker Police Transfer : 5 पुलिसकर्मियों का तबादला, SP ने आदेश जारी किया...

पुलिस के मुताबिक, नवापारा गांव के साहेब लाल साहू ने बताया कि उनके किराना दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ था. अज्ञात चोरों ने दुकान से 10 हजार नगद, सिगरेट सहित 30 हजार की चोरी की है. CCTV कैमरा बदमाश चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. रिपोर्ट दर्ज कर नवागढ़ पुलिस बदमाशों की पतासाजी में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!