Janjgir News : युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया, जमकर नारेबाजी करते रैली निकाली…

जांजगीर-चांपा. दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं पर हुए कथित लाठीचार्ज और अश्रुगैस के इस्तेमाल के विरोध में मंगलवार को जिला युवा कांग्रेस ने जांजगीर के कचहरी चौक में प्रदर्शन किया. जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली निकाली.

 



प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए उनका पुतला दहन किया. साथ ही, देश की बिगड़ती व्यवस्था के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराते हुए उनका भी प्रतीकात्मक पुतला दहन कर इस्तीफे की मांग की.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने FCRA संशोधन विधेयक 2026 पर JPC की पहली बैठक में लिया हिस्सा

इस मौके पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला ने कहा कि युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है। उन्होंने नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई तथा युवाओं के हितों की रक्षा की मांग की. प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेंटी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, विधायक जांजगीर चांपा व्यास कश्यप, पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंस, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा, पूर्व कार्यकारी ज़िलाध्यक्ष रमेश पगवार, जिला उपाध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल, नागेंद्र गुप्ता, ब्लाक अध्यक्ष रामविलास राठौर, सुनील साधवानी, अजीत सिंह राणा, जिला पंचायत सदस्य लोकेश राठौर, दुर्गा कुरे, अरमान ख़ान, युवा कांग्रेस से प्रदेश महासचिव गौरव सिंह, NSUI अध्यक्ष अंकित सिसोदिया, सुरेश देवगान, भूपेन्द्र यादव , आकाश सिंह, गजेंद्र देवगान, अनिल देवागान, भीम देवगान, संस्कार राठौर, समीर पांडेय, जय सेवायक, राज सिंह, विनोद चक्रवर्ती, शुभंकर सिंह, लाला चौहान, सौमित्र सिंह, राजू साहू, वैभव सिंह, अजय वर्मा, राहुल भरदाज, राकेश जोशी, अंशु रजक, छोटू यादव, अनमोल महंत, शिवा कैवर्त, काजू गोपाल और बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  CG News : 20 निष्कासितों की कांग्रेस में घर वापसी, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!