जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस ने महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले महिला सहित 4 आरोपी जगत राम गोंड, सत्य प्रकाश दिवाकर, गोविंदा गोंड, ललिता गोंड को अलग अलग गांव से गिरफ्तार किया है और चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने चारों आरोपियों के कब्जे से 82 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.






पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जगत राम गोंड, सत्य प्रकाश दिवाकर, गोविंदा गोंड, ललिता गोंड के द्वारा महुआ शराब की अवैध बिक्री की जाती है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और चारों आरोपियों के कब्जे से 82 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.
इसे भी पढ़े - Raipur : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 14 जुलाई को दौरा कार्यक्रम, जारी हुआ प्रोटोकॉल...
पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है और चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.



