Raigarh News : नवाचारी और उन्ननतशील किसान नारायण गबेल कर रहे प्राकृतिक खेती, दूसरे किसानों के लिए बने मिसाल…

रायगढ़. खरसिया क्षेत्र के कटौद गांव ( बरगढ़ खोला ) के नवाचारी, उन्ननतशील किसान नारायण गबेल ने प्राकृतिक खेती के तहत रोपा लगाना शुरू किया है. पिछले 5 बरसों से वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. केडी महंत के मार्गदर्शन में वे प्राकृतिक खेती कर रहे हैं. धान की खेती में नया प्रयोग और ज्यादा उत्पादन को लेकर किसान नारायण गबेल लगातार ट्रेनिंग ले रहे हैं और नई तकनीक से जुड़कर खेती के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं. उन्हें अब तक कई सम्मान और पुरस्कार मिल चुका है. आपको बता दें, वे गेंदा की खेती करते हैं और मशरूम भी उगाते हैं. इस तरह अलग-अलग आईडिया और अपनी मेहनत से आर्थिक उन्नति की ओर सतत अग्रसर हैं. इस तरह वे अन्य किसानों के लिए मिसाल बन गए हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!