जिला कांग्रेस जांजगीर-चांपा के मास्टर ट्रेनर बने नागेंद्र गुप्ता

जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशिक्षण श्रृंखला में पहले जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों को 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण रायपुर में दिया गया. अब जिले से दो मास्टर ट्रेनर एवं सभी ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों को तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर बिलासपुर में आयोजित किया गया है, जिसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला महामंत्री नागेंद्र गुप्ता एवं जिला पंचायत सदस्य लोकेश राठोर का चयन किया है. प्रशिक्षण उपरांत मास्टर ट्रेनर जिले के मंडल अध्यक्षों एवं बूथ अध्यक्ष को प्रशिक्षण देंगे, जिसके लिए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने सभी चयनित मास्टर ट्रेनर एवं ब्लॉक कांग्रेस नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों को नियत समय पर 10, 11 एवं 12 सितंबर को 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में अनिवार्य रूप से भाग लेने को कहा है.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर जयश्री जैन रैनखोल और दमाउधारा ऋषभतीर्थ स्थल पर पहुंची, पर्यटन को बढ़ावा और संभावनाओं के विकास के दिए निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!