Janjgir News : मतगणना की तैयारी को लेकर कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने की PC, ये दी बड़ी जानकारी… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित मतगणना स्थल के पास कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने प्रेस कांफ्रेंस की और 3 दिसम्बर को होने वाली मतगणना की तैयारी की जानकारी दी. कलेक्टर ने बताया कि मतगणना के पहले आज मतगणना का मॉक ड्रिल किया गया. मतगणना को लेकर सुरक्षा की व्यापक प्रबंध किया गया है.

 



मतगणना के लिए जिले के 3 विधानसभा क्षेत्रों जांजगीर-चाम्पा, अकलतरा और पामगढ़ के लिए 14-14 टेबल लगाए गए हैं. मतगणना के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को ड्यूटी लगाई गई है और सभी को ट्रेनिंग दी गई है. 3 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी. पहले डाक पत्र की मतगणना होगी, उसके बाद साढ़े 8 बजे से EVM से काउंटिंग शुरू होगी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

कलेक्टर ने यह भी बताया कि स्ट्रांग रूम यानी मतगणना स्थल तक मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक चीजें प्रतिबंधित की गई है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

Related posts:

error: Content is protected !!