Janjgir Problem : रोड में सड़क किनारे फंसा ट्रेलर, क्रेन और JCB की मदद से निकालने की कवायद जारी, इस वजह से बढ़ी समस्या… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के कचहरी चौक रोड में सड़क किनारे ट्रेलर फंसा गया है. इसके बाद क्रेन और JCB की मदद से निकालने की कवायद की जा रही है. यहां सड़क किनारे नगर पालिका द्वारा नाली बनाई जा रही है और किनारे गड्ढा खोदा गया है. उसी में लगातार वाहन फंस रहे हैं. अभी भारी वाहन फंसा है और ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी है, तब अफसरों की आंख खुली है. देखने वाली बात होगी, यह समस्या कब तक दूर होती है ?

 



इसे भी पढ़े -  CG News : जनजाति गौरव दिवस मनाने भाजपा संगठन ने नेताओं को जिम्मेदारी दी, इन 11 नेताओं को बनाए गए समन्वयक, संयोजक और सदस्य... देखिए सूची...

मिली जानकारी के अनुसार, कोयले से भरा ट्रेलर नेताजी चौक की ओर से कचहरी चौक की ओर जा रहा था. इसी दौरान कचहरी चौक के पहले रोड में सड़क किनारे बनी नाली के किनारे मिट्टी दबने से ट्रेलर फंस गया है. इसके बाद क्रेन और JCB को बुलाई गई है और ट्रेलर वाहन को निकालने की कवायद की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मारपीट के 3 अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बलौदा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!